Advertisement Carousel

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, महासमुंद और रायपुर के कार्यकर्मों में होगें शामिल …

Gajendra Singh Shekhawat CG visit : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 15 जनवरी को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे तथा महासमुंद और रायपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री शेखावत 15 जनवरी को विमान द्वारा सुबह 6.45 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर सुबह 8.50 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल आयेंगे। यहां से सुबह 9.20 बजे नया रायपुर स्थित स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचेंगे।

Read More : इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

केंद्रीय मंत्री शेखावत सुबह 10 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर महासमुंद जिले के पीवीटीजी ग्राम जाएंगे। इसके बाद पूर्वान्ह 11.45 बजे महासमुंद जिले के जिला पंचायत कॉम्पलेक्स में आयोजित ‘प्रधानमंत्री जनमन‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे।इसके बाद केंद्रीय मंत्री शेखावत महासमुंद से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे नया रायपुर स्थित स्टेट गेस्ट हाऊस पहुंचेंगे और वहां जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे।

Read More : इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

इसके बाद वे शाम 5 बजे रायपुर से विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read More : इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी