Advertisement Carousel

सदन में कांग्रेस विधायक राम कुमार ने सरकार को घेरा, कहा- 100 गायों की तस्करी करने वाला कंटेनर राजधानी की सड़क से गुजरा,13 गौ माता की हत्या की गई…

रायपुर: कांग्रेस विधायक राम कुमार यादव ने विधानसभा में गायों की तस्करी का मामला उठाया. इस दौरान विपक्ष ने सदन में हंगामा करते हुए गौ हत्या बंद करो के नारे भी लगाए. राम कुमार ने कहा, 100 गायों को कंटेनर से ले जाते हुए राजधानी की सड़क से गुजर रही है. 13 गौ माता की हत्या की गई है. अब तक छत्तीसगढ़ बनने के बाद यह राजधानी में पहली घटना है.