Advertisement Carousel

CG Politics: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, पाटन में दे दिया था ऐसा बयान, भाजपा ने खोला मोर्चा

दुर्गः CG Politics पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर शिकायत की गई है। दुर्ग बीजेपी जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार का आरोप है कि भूपेश बघेल ने भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ भड़काऊ बयान जारी किया और चुनाव प्रक्रिया को अनुचित रूप से प्रभावित करने की कोशिश की है।

बीजेपी नेता ने अपनी लिखित शिकायत में कहा है कि भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी के राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित हैं। उन्होंने बीते 26 मार्च को मंगलवार को पाटन विधानसभा के आमालोरी गांव में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में भड़काऊ भाषण दिया। भूपेश बघेल ने भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ बयान जारी कर EVM की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया।

Read More : Kondagaon Naxal News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, टावर में लगाई आग, क्षेत्र में दहशत

चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश

CG Politics शिकायत में लिखा है- भूपेश बघेल ने सार्वजनिक मंच से बयान दिया है कि अगर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 384 से ज्यादा कैंडिडेट होंगे तो निर्वाचन आयोग को राजनांदगांव में बैलेट पेपर से मतदान करवाना होगा। इसलिए पाटन क्षेत्र के कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में नामांकन दाखिल करें। शिकायत में कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस तरह का बयान देकर भारत निर्वाचन आयोग की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश की है। साथ ही चुनाव प्रक्रिया को अनुचित रूप से प्रभावित करने का प्रयास किया है।

Read More : Congress Candidate 8th List : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की 8वीं लिस्ट जारी, इन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान, जानें किसे कहां से मिला टिकट 

EVM के खिलाफ जनता को भड़काने की कोशिश

बीजेपी नेता ने कहा कि भूपेश बघेल ने EVM के खिलाफ जनता को भड़काने का काम किया है। उन्होंने 384 से ज्यादा लोगों को नामांकन करने के लिए बयान देकर निर्वाचन आयोग की स्वच्छ और स्वस्थ चुनाव प्रक्रिया को दूषित करने काम किया है। भूपेश बघेल का ये बयान चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। राजेंद्र कुमार ने लिखा- भूपेश बघेल ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से बाहर उनके चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाया जाए।

भूपेश बघेल ने पाटन में दिया था बयान

दरअसल, पाटन विधानसभा के आमालोरी गांव में मंगलवार को कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन था। इसमें शामिल होने के लिए राजनांदगांव से लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने EVM पर फिर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, इस बार लोकसभा चुनाव EVM से नहीं होने देना चाहते हैं। बैलेट पेपर से चुनाव हुआ तो भाजपा की असलियत सामने आ जाएगी।