Advertisement Carousel

IT Raid In CG : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आयकर विभाग का छापा, इस शहर के कारोबारी के घर अधिकारियों ने दी दबिश

congress leader murder news,congress leader murder case,congress leader murder incident,congress,congress leader murder in sarangarh,congress leader murder in sarangarh news,congress leader murder news in sarangarh,congress leader murder case in sarangarh,congress leader murder incident in sarangarh,युवा congress leader ने कहा,congress leader shot dead in bilaspur,firing on congress leader in bilaspur,cg congress,congress leader और कार्यकर्ता करेंगे मौन सत्याग्रह

दुर्गः IT Raid In CG जिले के बड़े बिल्डर और बीजेपी नेता चतुर्भुज राठी के घर पर शनिवार को आईटी की छापेमारी की है। रायपुर आईटी टीम ने पुलगांव रोड पर महेश कॉलोनी स्थित उनके दफ्तर पर दस्तावेजों की जांच कर रही है। पुलिस के जवान मौजूद है।

Read More : CG Politics : पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस को बताया आतंकी संगठन, बोले- लीडरशिप खत्म करने में लगे भूपेश

जिस कार्यालय में आईटी के अधिकारियों ने दबिश दी है, वहां भाजपा नेता चतुर्भुज राठी की अमर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, AIL-DRA और TAR CARPET Pvt Ltd का कार्यालय संचालित हो रहा है। बताया जा रहा है कि इन 3 अलग-अलग कंपनियों के जरिए राठी ने इनकम टैक्स की चोरी की है लेकिन अभी तक आंकड़ा सामने नहीं आया है। वर्तमान में आईटी के अधिकारी पूरे कार्यालय को सील कर कार्रवाई कर रहे हैं।

Read More : CG Congress : बस्तर के लिए कांग्रेस ने किया लोकसभा संचालन समिति का गठन, इस नेता को बनाया संयोजक, जानें और कौन है इसमें

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में किया था प्रवेश

IT Raid In CG चतुर्भुज राठी दुर्ग जिले के बड़े व्यापारी हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2024 से कुछ महीने पहले भाजपा में प्रवेश किया था। उन्होंने दुर्ग शहर से विधानसभा की जोरों से दावेदारी की थी। इन्होंने अपने धन बल के जरिए पूरे शहर में अपनी दावेदारी के बैनर पोस्टर लगाए थे। भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में इस दावेदारी को लेकर कुछ विरोध भी शुरू हो गया था। बाद में चतुर्भुज राठी को विधानसभा का टिकट न देकर गजेंद्र यादव को दिया गया था।