Advertisement Carousel

CG Liquor Scam : 18 अप्रैल तक रिमांड में अनवर, अरविंद, अरुणपति; सौम्या की जमानत पर फैसला सुरक्षित, जानें शराब घोटाले में क्या है अब तक अपडेट

congress leader murder news,congress leader murder case,congress leader murder incident,congress,congress leader murder in sarangarh,congress leader murder in sarangarh news,congress leader murder news in sarangarh,congress leader murder case in sarangarh,congress leader murder incident in sarangarh,युवा congress leader ने कहा,congress leader shot dead in bilaspur,firing on congress leader in bilaspur,cg congress,congress leader और कार्यकर्ता करेंगे मौन सत्याग्रह

रायपुरः CG Liquor Scam जिला न्यायालय में शुक्रवार को तीन हाई प्रोफाइल मामलों में सुनवाई हुई। इनमें पहला शराब घोटाला मामला जिसमें कोर्ट ने अनवर ढेबर, अरविंद और अरुणपति त्रिपाठी को 18 अप्रैल तक रिमांड में भेज दिया है। ACB-EOW ने दोपहर में तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी थी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर दिया। वहीं कोयला घोटाला केस में बंद सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका को लेकर कोर्ट ने 16 अप्रैल तक फैसला सुरक्षित रखा है। इसके अलावा महादेव सट्टा एप केस में जेल में बंद निलंबित ASI चंद्रभूषण वर्मा की जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया गया है।

तीनों को साथ बैठाकर पूछताछ की खबर

CG Liquor Scam  दरअसल, शराब घोटाला मामले में 4 अप्रैल को ACB-EOW ने कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया था। जिनकी दूसरी बार रिमांड शुक्रवार को खत्म हो गई है। इन दोनों को कोर्ट में पेश कर तीसरी बार रिमांड ली गई। शराब स्कैम में अनवर और अरविंद के अलावा बिहार से अरूणपति त्रिपाठी की गिरफ्तारी कल (11 अप्रैल) ही हुई है। गिरफ्तारी के बाद उसकी भी 18 अप्रैल तक की रिमांड ACB-EOW को मिल गई है। सूत्रों से खबर है कि इन तीनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि अब तक की पूछताछ में अनवर, अरविंद से कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। दोनों पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। दोनों ज्यादातर सवालों में जानकारी नहीं है कह रहे या फिर ED को इसकी जानकारी दे चुके हैं जैसे जवाब दे रहे हैं।

Read More : मशहूर सिंगर का निधन, महज 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, मौत से पहले दोस्तों के साथ पी थी शराब

बच्चों की परवरिश के आधार पर मांगी है बेल

कोयला घोटाले में आरोपी बनाई गई सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर भी आज कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने 16 अप्रैल तक अपना फैसला सुरक्षित रख दिया है। सौम्या चौरसिया के वकील ने सौम्या के दोनों बच्चों की परवरिश को आधार बनाकर बेल देने का पक्ष रखा था।

Read More : CM Sai Road Show in Jagdalpur : सीएम साय ने जगदलपुर में किया रोड शो, नुक्कड़ सभा में कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस भारी बिखराव है 

सट्टा एप केस में भी हुई सुनवाई

महादेव एप सट्टेबाजी केस में जेल में बंद निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा के जमानत आवेदन को कोर्ट ने खारिज कर दिया। वहीं एक और आरोपी नितिन टिबरेवाल की याचिका पर 15 अप्रैल को कोर्ट सुनवाई करेगा। इससे पहले कोर्ट में हुई सुनवाई में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बताया था कि चंद्रभूषण वर्मा का महादेव सट्टा से कोई लेनादेना नहीं है। उसे ED ने झूठे मामले में फंसाकर गिरफ्तार किया है।