Advertisement Carousel

Bastar Lok Sabha Election : छलका पूर्व सांसद दिनेश कश्यप का दर्द, बोले- दोबारा कट गया मेरा टिकट, राजनाथ सिंह ने कह दी ये बात

जगदलपुरः Bastar Lok Sabha Election छत्तीसगढ़ में बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी के पूर्व सांसद और दिवंगत नेता बलिराम कश्यप के बेटे दिनेश कश्यप का दर्द छलका है। शनिवार को जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जब मिले तो उन्होंने कहा कि, दोबारा मेरा टिकट कट गया। इसके जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा- चलो कोई बात नहीं, फिर मिलेगा। दरअसल, शनिवार (13 अप्रैल) को राजनाथ दंतेवाड़ा में चुनावी सभा के लिए पहुंचे थे। वहीं, उनका प्लेन जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया था।

Read More : CG Crime : पड़ोसी के घर गई थी मां, कुछ देर बाद लौटी तो उड़ गए होश, अंदर सो रहे तीन बच्चे जिंदा जले 

राजनाथ ने पूछा कैसे हो, दिनेश बोले- टिकट दोबारा कट गया

Bastar Lok Sabha Election जब राजनाथ सिंह दिनेश कश्यप से मिले और पूछा कि कैसे हो? तो दिनेश कश्यप ने हंसते हुए कहा कि, ठीक हूं, लेकिन टिकट दोबारा कट गया। इस पर रक्षा मंत्री ने दिनेश की पीठ थपथपाई और कहा- चलो कोई बात नहीं, आगे फिर मिलेगा। राजनाथ और दिनेश कश्यप के बीच बातचीत का वीडियो भी सामने आया है।

पिता के निधन के बाद मिला था उपचुनाव का टिकट

बीजेपी के सांसद रहे बलिराम कश्यप के निधन के बाद 2011 में बस्तर लोकसभा सीट खाली हुई थी। पार्टी ने बलिराम के बेटे दिनेश को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं कांग्रेस ने बस्तर से अपने एकमात्र विधायक कवासी लखमा को उतारा था। दिनेश कश्यप ने उप चुनाव में कवासी लखमा को 88, 929 वोटों से हराकर सीट पर कब्जा कर लिया। हालांकि लोक सभा चुनाव के मुकाबले बस्तर के उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा।

Read More : EOW-ACB Raid in Raipur: महापौर एजाज ढेबर के भाइयों के घर EOW-ACB का छापा, सुबह 6 बजे से 16 अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज

2014 में भी जीते, 2019 में टिकट कटा

2014 के चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाकर बीजेपी ने एक बार फिर दिनेश को चुनावी मैदान में उतारा था। उन्हें बस्तर की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया और सांसद की कुर्सी पर बैठाया। 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रबल दावेदारी के बाद भी पार्टी ने टिकट काट दिया। इसी तरह इस बार भी उन्होंने टिकट के लिए दावेदारी की थी, लेकिन संगठन ने महेश कश्यप को मौका दिया।