Advertisement Carousel

CG Loksabha Election 2024 : रायपुर में बृजमोहन और दुर्ग में विजय आज दाखिल करेंगे नामांकन, रैली से जरिए भाजपा दिखाएगी दमखम, सीएम साय होंगे शामिल 

रायपुरः CG Loksabha Election 2024 छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी सोमवार यानी आज नामांकन दाखिल कर रहे हैं। रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल ने पर्चा भर दिया है, दुर्ग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल रैली निकालकर नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं दुर्ग से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू और सरगुजा लोकसभा सीट से शशि सिंह पर्चा भरेंगी। रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल थोड़ी एकात्म परिसर से रैली निकालकर नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सांसद सुनील सोनी भी मौजूद रहेंगे।

CG Loksabha Election 2024 भाजपा ने दुर्ग लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सभी भाजपा विधायकों को 4-4 हजार लोगों की भीड़ लाने का टारगेट दिया है। कुछ ऐसा ही टारगेट कांग्रेस को भी दिया गया है। विजय बघेल की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, दयालदास बघेल सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र से 15 हजार से अधिक कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

नामांकन रैली के पूर्व रविशंकर स्टेडियम स्थित मानस भवन मैदान में एक जनसभा होगी। इसके बाद मानस भवन से नामांकन रैली निकलेगी जो पचरी पारा कुआं चौक, फरिश्ता कांप्लेक्स, इंदिरा मार्केट, पुराना बस स्टैंड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। यहां विजय बघेल अपना नामांकन दाखिल करेंगे।