Advertisement Carousel

CG Naxal News : कांकेर में सबसे बड़े एनकांउटर के बाद नारायणपुर में नक्सलियों की कायराना करतूत, भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट

Kanker Naxal Encounter

नारायणपुरः CG Naxal News छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्‍सलियों के खिलाफ हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई के एक दिन बाद नारायणपुर में नक्‍सलियों ने कायराना करतूत का अंजाम दिया है। नक्‍सलियों ने यहां एक भाजपा नेता की हत्‍या कर दी है। खबरों के अनुसार बड़ी संख्‍या में नक्सली नारायणपुर के दंडवन ग्राम में मंगलवार बीती रात लगभग 11 बजे भाजपा कार्यकर्ता और उपसरपंच पंचम दास मानिकपुरी उर्फ गोलू शक्तिकेंद्र सह संयोजक के घर आ धमके। नक्‍सली भाजपा नेता के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद नक्‍सलियों ने मौके पर एक पर्चा भी छोड़ा है।

CG Naxal News नक्‍सलियों ने इस पर्चे में मृतक भाजपा नेता पर भ्रष्‍टाचार के साथ पुलिस के लिए मुखबिरी करने आरोप लगाया है। नक्‍सलियों ने पर्चे में लिखा कि कई बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी मृतक भाजपा नेता पुलिस के लिए मुखबिरी कर रहा था। इस वजह से उसकी हत्‍या करने का निर्णय लिया। एडिशनल एसपी राबिंसन गुड़िया ने इस घटना की पुष्टि की है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।