Advertisement Carousel

‘धर्म परिवर्तन कराने वालों की गर्दन काट देना’…. विवादित बयान देकर घिरे भाजपा विधायक, कुछ पहले प्रेमी जोड़ों को धमकाते वीडियो हुआ था वायरल

दुर्गः जिले के वैशाली नगर से बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, देश में कोई भी धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करे, तो उसकी गर्दन काटकर रख देना। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद विधायक रिकेश सेन ट्रोल हो रहे हैं। वहीं सचिन पायलट ने पलटवार करते हुए कहा कि इस बयान पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। सचिन पायलट के मुताबिक इस तरीके से धर्म, जाति और बिरादरी की बात करने से स्वस्थ्य लोकतंत्र की अच्छी परंपरा स्थापित नहीं हो रही है। इस विवादित बयान से पता चल रहा है कि भाजपा में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।

दरअसल, हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित हिन्दू युवा मंच के एक कार्यक्रम में उन्होंने ये बयान दिया। इस दौरान विधायक ने माता लक्ष्मी की तुलना कमल के फूल से करते हुए कहा जो राम को लाए हैं, उन्हें फिर लाना है। रिकेश सेन ने मंच से कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए, हिंदुत्व की रक्षा के लिए अगर जान भी देनी पड़े तो देना, लेकिन धर्म को कभी बदलने नहीं देना। ऐसा कोई भी हो जो इस देश के अंदर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करे, उसकी गर्दन काट कर रख देना। उन्होंने ये भी कहा कि अगर इस प्रदेश में कोई ऐसा शहर है जो हिंदुत्व को, सनातन धर्म को आगे बढ़ा सकता है, तो वह दुर्ग शहर है।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा- किसी भी बयान पर चर्चा नहीं करना चाहते

इस बारे में जब कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू से बात की गई तो उन्होंने कहा वे इस तरह के किसी भी बयान पर चर्चा नहीं करना चाहते। अगर बात करनी है तो गरीबी, बेरोजगारी और भिलाई स्टील प्लांट को लेकर करें। उस पर वे बोलेंगे और अपनी बात रखेंगे।

कांग्रेस बोली- ऐसे भड़काऊ भाषण देना गलत

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर का कहना है कि अपने धर्म की रक्षा करना और उसका सम्मान करना सभी का हक है। लेकिन, इस तरह किभी भी दूसरे धर्म के बारे में या धर्म को लेकर भड़काऊ भाषण देना पूरी तरह से गलत है। चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।