Advertisement Carousel

नारी शक्ति पुरस्कार-2022 के लिए आवेदन पत्र/नामांकन आमंत्रित

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की

घोषणा, 31 अक्टूबर 2022 तक मौका

नई दिल्ली। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने नारी शक्ति पुरस्कार-2022 के लिए आवेदन पत्र/नामांकन आमंत्रित किए हैं।

नारी शक्ति पुरस्कार, 2022 के लिए आवेदन पत्र/नामांकन केवल निर्दिष्ट वेबसाइट यानी www.awards.gov.in के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

31 अक्टूबर, 2022 तक प्राप्त सभी आवेदन पत्रों/नामांकनों पर वर्ष 2022 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार के लिए विचार किया जाएगा।

नारी शक्ति पुरस्कार-2022 महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यानी 8 मार्च, 2023 को महिला सशक्तिकरण, विशेष रूप से कमजोर और हाशिए पर रहने वाली महिलाओं के लिए काम करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए प्रदान किए जाएंगे।

पात्रता मानदंड और अन्य विवरण के लिए, नारी शक्ति पुरस्कार के लिए दिशानिर्देश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की वेबसाइट https://wcd.nic.in/acts/guidelines-nari-shakti-puraskar-2022-onwards पर और आवेदन पत्र/नामांकन पोर्टल www.awards.gov.in पर उपलब्ध हैं।