Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले में EOW का एक और बड़ा एक्शन, निलंबित IAS रानू साहू का भाई का हिरासत में, अफसरों ने दौड़ाकर पकड़ा

रायपुरः Chhattisgarh coal scam छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में EOW की टीम ने निलंबित IAS रानू साहू के भाई को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि EOW के अफसरों ने पीयूष को घर से भागते वक्त दौड़ाकर पकड़ा है। इस दौरान EOW की करीब 7-8 लोगों की टीम मौजूद थी।

Chhattisgarh coal scam जानकारी के मुताबिक पांडुका गांव से EOW की टीम ने पीयूष को हिरासत में लिया है। ग्रामीण बताते हैं कि गांव में एक अनजान व्यक्ति कई दिनों से निगरानी कर रहा था। जब शुक्रवार को पीयूष घर पहुंचा, तो अचानक 1-2 घंटे के अंदर 7-8 लोग गाड़ी से पहुंचे और घर की घेराबंदी कर दी।

Read More : Suhagrat : सुहागरात के अगले दिन पति ने बुला ली पुलिस, पत्नी को आया फोन, घरवालों को हुआ शक

खेत ही खेत दौड़ाती रही EOW की टीम

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक पीयूष को जैसे ही इसकी भनक लगी, तो वह घर से पिछले हिस्से से दीवार फांदकर भागने लगा। इस दौरान EOW की टीम करीब आधे घंटे तक पीयूष को खेत ही खेत दौड़ाती रही। भागम-भाग के बाद शाम करीब 5 बजे EWO की टीम ने पीयूष को पकड़ लिया।

Read More : Suhagrat Ka Video : सुहागरात की सेज पर दुल्हन को छोड़कर चला गया दूल्हा, फिर ऐसे गुजारी शादी की पहली रात

नोटिस के बाद भी पेश नहीं हो रहा था पीयूष

बताया जा रहा है कि EOW ने पूछताछ के लिए पेश होने पीयूष को नोटिस भेजा था, लेकिन पीयूष लगातार इस नोटिस का जवाब नहीं दे रहा था। इसके बाद EOW ने प्लानिंग के साथ उसे पकड़ लिया। EOW की टीम पीयूष साहू को हिरासत में लेकर रायपुर निकल गई है।

गुरुवार को ही EOW को रानू साहू की रिमांड मिली है

कोयला घोटाला केस में EOW को रानू साहू और सौम्या चौरसिया की रिमांड मिल गई है। दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर EOW की टीम रायपुर स्पेशल कोर्ट पहुंची थी। यहां टीम ने 15 दिन की रिमांड मांगी थी। हालांकि कोर्ट से 4 दिन की ही रिमांड मिली है।