Advertisement Carousel

Lok Sabha Chunav Results 2024: रुझानों में NDA को बहुमत, जानें कौन कितनी सीटों पर है आगे..

Lok Sabha Chunav Results 2024: नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के खत्म होने के बाद अब देशभर की निगाहें आज मंगलवार (4 जून) की काउंटिंग पर टिकी हुई है। सात चरणों के डाले गए वोटों की गिनती जारी है। राजनीतिक पार्टी में जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है। आज दांव पर लगे उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। बता दें कि सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट गिनने से शुरुआत हो चुकी है।

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 174 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 72 सीट पर और AAP 3 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी ने भी 36 सीटों पर बढ़त बनाई है। रुझानों से साफ पता चल रहा है कि NDA बहुमत के आंकड़े को छू चुकी है।