चीफ जस्टिस गोस्वामी ने दोनों को शपथ दिलाई
बिलासपुर|छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट Chhattisgarh High Court में दो नए जजों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मंगलवार 2 अगस्त को कोर्ट रूम नंबर- 1 में किया गया। नव नियुक्त जज राकेश मोहन पांडेय Judge Rakesh Mohan Pandey और जज राधाकृष्ण अग्रवाल Judge Radhakrishna Agarwal को चीफ जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी Chief Justice Arup Kumar Goswami ने शपथ दिलाई।
दो वर्ष का रहेगा दोनों का कार्यकाल
इसके साथ ही हाईकोर्ट में अब जजों की संख्या 12 से बढ़कर 14 हो गई है। नव नियुक्त जज राकेश मोहन पांडेय और राधाकृष्ण अग्रवाल का कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा। राधाकृष्ण अग्रवाल जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर के पद पर कार्यरत हैं।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग की वरिष्ठता सूची में उनका नाम पहले क्रम पर रखा गया है। बार कोटे से नियुक्ति राकेश मोहन पांडेय छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव पद पर रहे हैं। बीते 20 वर्षों से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं। बड़े भाई राजेश पांडेय सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते हैं।
22 साल में कभी नहीं रहे पूरे 22 जज
विधि मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की स्थापना के साथ ही 22 जजों की स्ट्रेंथ तय की थी। स्थापना के बाद से आजतक पूरी सीटिंग के साथ हाईकोर्ट में प्रकरणों की सुनवाई नहीं हो पाई है। वर्तमान में 2 जजों के आने के बाद भी संख्या 14 तक ही पहुंची है।
हाल ही में जस्टिस आरसीएस सामंत और जस्टिस गौतम चौरड़िया सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके बाद जजों की संख्या 14 से घटकर 12 हो गई थी। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अधिकतम 18 जज ही रहे हैं।










