Advertisement Carousel

MS Dhoni’ Wife Sakshi Smoking Cigarette: सिगरेट सुलगाते नजर आईं MS Dhoni की पत्नी साक्षी, तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल

नई दिल्ली: Dhoni Wife Sakshi Smoking Cigarette टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो एक ही नाम सामने आता है, वो है महेंद्र सिंह धोनी। धोनी का नाम इसलिए क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में तीनों फार्मेट में टीम इंडिया को विजेता बनाया। खैर ये तो उनके करियर की बात हुई, जिसमें वो बेहद चर्चा में रहे। लेकिन एमएस धोनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं, इस बीच महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर फिर धोनी और उनकी पत्नी सुर्खियों में आ गए हैं।

सामने आई तस्वीरों में साक्षी और करिश्मा ग्रीस की सुरम्य सेटिंग में एक साथ समय का आनंद लेते हुए दिखाई दे रही हैं। एक फोटो में बॉलीवुड एक्ट्रेस साक्षी के साथ बातचीत करते दिख रही हैं, वहीं एक अन्य तस्वीर में वो सिगरेट जलाते हुए नजर आ रही हैं। फैंस के बीच सबसे ज्यादा यही तस्वीर वायरल हो रही है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि साक्षी धोनी धूम्रपान को लेकर सोशल मीडिया पर विवादों में घिरी हैं। कॉलेज के दिनों में उनकी धूम्रपान की एक पुरानी तस्वीर पहले भी वायरल हुई थी, जिससे प्रशंसकों और फॉलोअर्स के बीच इसी तरह की चर्चा छिड़ गई थी।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो भी खूब सुर्खियों में रहा था जिसमें वो दोस्तों के साथ हुक्का पीते दिखे थे। बता दें कि सोशल मीडिया पर फैल रहे इन तस्वीरों पर ना तो कभी धोनी और ना ही साक्षी ने कमेंट किया है। बता दें कि माही सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं। कभी-कभी ही वो लम्हा आता है जब धोनी इंस्टाग्राम पर अपनी कोई जानकारी देते हैं। हाल ही में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें वो CSK के पूर्व कप्तान के साथ खेतों का सैर करते दिखे थे।