Advertisement Carousel

Fire in Tamilnadu Hospital : तमिलनाडु के निजी अस्पताल में लगी भीषण आग.. लिफ्ट में बेहोश मिले लोग, करीब 6 लोगों की मौत

चेन्नई। Fire in Tamilnadu Hospital : तमिलनाडु के ​एक निजि अस्पताल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब 6 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। अस्पताल की लिफ्ट मरीज बेहोशी की हालत में मिले हैं। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल और 30 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है। मरीजों की नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बता दें कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि बाहर निकाले गए मरीजों को जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शुरुआती जांच का हवाला देते हुए कहा कि सभंवत: आग ‘शॉर्ट सर्किट’ के कारण लगी। सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो में इमारत में आग तथा वहां से धुआं निकलते देखा गया। साथ ही इसमें दिखा कि आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसा गुरुवार रात करीब 10 बजे हुआ। जानकारी मिलते ही अग्निशमन और बचान दल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। थोड़ी देर में कलेक्टर और दूसरे सीनियर अधिकारी भी आ गए। अग्निशमन और बचाव दल के कर्मचारी ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।

 

डिंडीगुल जिला कलेक्टर एमएन पूंगोडी ने बताया, “करीब दो घंटे पहले एक निजी अस्पताल में आग लग गई। यहां के मरीजों को बचा लिया गया है और उन्हें पास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ लोग हताहत हो सकते हैं, लेकिन हम डॉक्टरों से पुष्टि के बाद ही इसकी पुष्टि करेंगे।”