Advertisement Carousel

पूर्व राज्यसभा सदस्य दिवंगत गोपाल व्यास के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, परिजनों से की मुलाकात, कहा- उनका जीवन देश सेवा के लिए था समर्पित

रायपुर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहे. इस दौरान उन्होंने पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय गोपाल व्यास के निवास पर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने परिजनों से अपनी संवेदनाएं प्रकट की. इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी पर मौजूद रहे.

केन्द्रीय मंत्री नड्डा ने व्यास के योगदान को स्मरण किया और उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि उनका जीवन समाज और देश सेवा के लिए समर्पित था. उनकी स्मृति हमेशा समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी। ज्ञात हो कि हाल ही में स्वर्गीय गोपाल व्यास का निधन हो गया था.