Advertisement Carousel

Delhi Election Result: शुरू हुई EVM के वोटों की गिनती, पोस्टल बैलेट में आम आदमी पार्टी को झटका, यहां देखें सीटवार स्थिति

नई दिल्लीः Delhi Election Result देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के तहत डाले गए वोटों की गिनती आज हो रही है। चुनावी मैदान में उतरे 699 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ ही अब रूझानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कई सीटों पर बीजेपी तो कई सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।

यहां देखें सीटवार प्रत्याशियों का हाल

करावल नगर सीट से भाजपा के कपिल शर्मा आगे।
बिजवासन सीट से कैलाश गहलोत आगे भाजपा।
लक्ष्मीनगर सीट से भाजपा आगे।बदरपुर सीट से भाजपा के नारायण दत्त शर्मा आगे।
रोहिणी से भाजपा के बिजेंद्र गुप्ता आगे।
चांदनी चौक से भाजपा के सतीश जैन से आगे।
दिल्ली कैंट से भुवन तंवर आगे।
मोती नगर से भाजपा के सतीश खुराना आगे।
ग्रेटर कैलाश से आप के नेता सौरभ भारद्वाज ने बढ़त बनाई।
शकूर बस्ती से AAP के प्रत्याशी सत्येंद्र जैन आगे।
राजौरी गार्डन से भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा आगे चल रहे हैं।
रिठाला से भाजपा के कुलवंत राणा आगे
बल्लीमारान से आप के इमरान हुसैन आगे।
ओखला से भाजपा के मनीष चौधरी ने बढ़त बनाई।
मालवीय नगर से भाजपा के सतीश उपाध्याय आगे।
बुराड़ी से आप से संजीव झा आगे।
ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज पीछे हो गए हैं।

5 फरवरी को हुई थी वोटिंग

बता दें कि पांच फरवरी को करीब 13 हजार से अधिक पोलिंग बूथ पर मतदान हुआ था। कुल मत प्रतिशत 60.54 फीसदी रहा। मतगणना केंद्रों की निगरानी भी सीसीटीवी के अलावा पर्यवेक्षकों, माइक्रो पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी। स्ट्रांग रूम के ईवीएम को बाहर लाने से लेकर मतों की गिनती तक की प्रक्रिया का वीडियो ग्राफी की जाएगी। कुल पांच हजार कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लगाया गया है।