Advertisement Carousel

Durg Rape-Murder News Update: दुर्ग हत्या-रेप मामले पर कांग्रेस का हल्लाबोल.. बिगड़ी कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश भर में आज करेंगे प्रदर्शन

congress leader murder news,congress leader murder case,congress leader murder incident,congress,congress leader murder in sarangarh,congress leader murder in sarangarh news,congress leader murder news in sarangarh,congress leader murder case in sarangarh,congress leader murder incident in sarangarh,युवा congress leader ने कहा,congress leader shot dead in bilaspur,firing on congress leader in bilaspur,cg congress,congress leader और कार्यकर्ता करेंगे मौन सत्याग्रह

Durg Rape-Murder News Latest Update: दुर्ग: जिले में रामनवमी के दिन कन्या पूजन के लिए निकले मासूम के साथ जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया था। 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इससे पहले मासूम को तड़पाया भी गया था जबकि उसके नाजुक अंगो को नुकसान भी पहुँचाया गया था।

इस रेप और हत्याकांड के बाद दुर्ग में हालत तनावपूर्ण हो गए थे। संदिग्धों के घरों में तोड़फोड़ की गई, उनकी सम्पत्तियों को भी नुकसान पहुँचाया गया। हालांकि पुलिस ने सूझबूझ और सतर्कता दिखाते हुए जाँच शुरू की और आरोपी को धर दबोचा। वारदात को अंजाम देने वाला मासूम का चाचा ही निकला। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और सख्त कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है।

Durg Rape-Murder News Latest Update: इस पूरे काण्ड ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ के क़ानून-व्यवस्था और महिलाओं, मासूमों की सुरक्षा पर पर गंभीर साल खड़े कर दिए है। इसे लेकर आज कांग्रेस प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन करेगी और गृहमंत्री के इस्तीफे की भी मांग करेगी। प्रदर्शन को देखते हुए जिलो में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा की सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए है।

परिजनों की पिटाई

कांग्रेस ने इस मामले में सोशल मीडिया में पुलिस और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि, ये कैसा न्याय? ये कैसी कार्यवाही? दुर्ग में कन्याभोज के लिए निकली जिस बच्ची की हत्या और दुराचार हुआ, उसी बच्ची के शोकाकुल महिला परिजनों की पुलिस ने पिटाई कर दी। यहाँ तक की मासूम छोटी बच्ची को भी नहीं छोड़ा और रात को ढाई बजे थाने लेजाकर उसकी पिटाई कर दी और ट्रेन की पटरी पर लिटा देने की धमकी भी दी। प्रशासन अपनी विफलता का गुस्सा निर्दोष महिला परिजनों पर निकाल रहा है। हवा में लाठी चलाने के बजाय भाजपा प्रशासन नशे को प्रोत्साहन देना बंद करे और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करे।”

सीएम विष्णु देव साय ने जताया दुःख

Durg Rape-Muder News Latest Update: पूरे मामले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जाहिर करते हुए लिखा कि, दुर्ग जिले के उरला में मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना की जितनी भर्त्सना की जाए, कम है। यह मानवता को कलंकित करने वाला, सभ्य समाज को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है। ऐसे अपराधियों की समाज में कोई जगह नहीं है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अपराधियों को समय सीमा के भीतर कड़ी से कड़ी सजा मिले। कुछ संदिग्धों को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ हो रही है। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए हैं।”