Advertisement Carousel

जेसीबी दीदी दमयंती जापान व मलेशिया के एक्स-पो में करेंगी शिरकत, मुख्यमंत्री ने की आर्थिक मदद…

राजनांदगाव। जेसीबी, चेन माउंटेन व हाइवा जैसी भारी मशीनरी वाहनों को आसानी से ऑपरेट कर अपनी कौशल व साहस का परिचय ग्राम खैरझिटी निवासी 62 वर्षीय दमयंती सोनी दे रहीं हैं। दमयंती को जेसीबी दीदी भी कहते हैं। जेसीबी दीदी दमयंती सोनी ने बताया कि वे भारी मशीनरी वाहनों के एक्स-पो में शामिल होने देश के साथ विदेशों में भी प्रदर्शन किया है, जिसमें उन्हें सफलता मिली है।

उन्होंने बताया कि वे बैंगलोर, दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, नेपाल, अहमदाबाद के एक्स-पो कार्यक्रम में शामिल हुई है और वहां सफलतापूर्वक अपने हुनर का प्रदर्शन किया है। ओड़िसा सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जेसीबी दीदी दमयंती का समान किया है।

जेसीबी दीदी दमयंती ने बताया कि वे एक्स-पो कार्यक्रम में शामिल होने मलेशिया और जापान जाएंगी। मुयमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से 3 लाख 76 हजार रूपए की राशि मिली है। जिससे वे दिसबर 2025 में जापान जाएंगी।