Advertisement Carousel

चौथी मंजिल से गिरे युवा सरपंच, ईलाज के दौरान मौत…

राजनांदगाव। सोमनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत ककरेल के 22 वर्षीय युवा सरपंच अभिषेक पाटिला की संतुलन बिगड़ने से चौथी मंजिल की छत से गिरने पर मौत हो गई। बसंतपुर पुलिस के अनुसार अभिषेक अपने दोस्तों के साथ रविवार शाम ककरेल से राजनांदगांव के कौरिनभाठा स्थित दीनदयाल कालोनी आया था।

रात में दोस्तों के साथ वहीं पर खाना खाया। खाना खाने के बाद वह छत पर टहलने लगा और थोड़ी देर बाद वह छत की बाउंड्री पर बैठ गया। इसी दौरान संतुलन बिगडऩे से वह नीचे गिर गया।

उसे गंभीर स्थिति में उसके दोस्त मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान सोमवार को सुबह उसकी मौत हो गई। फिलहाल बसंतपुर पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह के बारे में कुछ कहा जा सकता है।