Advertisement Carousel

बुजुर्ग ने 27 साल की महिला की कर दी हत्या, मासूम पर चाकू से वार…

धमतरी। मगरलोड ब्लॉक के ग्राम हसदा में 67 साल के बुजुर्ग ने 28 साल की महिला की हत्या कर दी। वही 3 साल के बच्चे पर भी चाकू से वार किया गया। बच्चे के हाथ में चोट आई है। बच्चा खतरे से बाहर है। घटना शनिवार रात लगभग 9 बजे की है। एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने बताया कि ग्राम हसदा निवासी जगन्नाथ जांगड़े का गांव की महिला पुष्पलता मारकंडे के साथ अवैध संबंध था।

बुजुर्ग ने महिला को जेल में बंद उसके पति को भी छुड़वा देने की बात कही थी। महिला के दोनों बच्चों का भी पालन कर रहा था। बुजुर्ग ने महिला को दूसरे व्यक्ति के साथ देख लिया था।

दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद भी होता था।

महिला वापस जगन्नाथ के साथ आना नहीं चाहती थी। शनिवार को महिला कहीं जा रही थी। बुजुर्ग ने कहां जा रही हो पूछा तो महिला ने कोई जवाब नहीं दिया। तभी आरोपी जगन्नाथ जांगड़े ने पुष्पलता पर चाकू से हमला कर हत्या कर दिया।

महिला के 3 साल के बच्चे के हाथ पर चाकू से वार किया गया है। चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। हत्या के साथ बच्चे को चोट पहुंचाने दोनों मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था।