नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार चुनाव से पहले एक नई गाइडलाइन जारी की है। इसकी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनावों से होगी।चुनाव आयोग के मुताबिक, ECI ने वोटर्स की सुविधा और चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ईवीएम (EVM) बैलेट पेपर से जुड़े नियमों में बदलाव किए हैं। यह बदलाव कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूल्स, 1961 के नियम 49बी के तहत किए गए हैं।
EVM पर उम्मीदवार की कलर फोटो
चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों से ईवीएम में उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें होंगी। अब से ईवीएम पर उम्मीदवार का चेहरा फोटो के तीन-चौथाई हिस्से पर होगा, जिससे वोटर्स को उम्मीदवार की पहचान करने में परेशानी न हो।
चुनाव आयोग के एक बयान में कहा गया है, “भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने ईवीएम मतपत्रों की डिजाइनिंग और प्रिंटिंग के लिए चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 49बी के तहत मौजूदा दिशानिर्देशों को संशोधित किया है ताकि उनकी स्पष्टता और पठनीयता बढ़ाई जा सके।










