Advertisement Carousel

अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, दो शातिर मुठभेड़ में हुए ढेर…

गाजियाबाद। बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने के मामले में बुधवार शाम को यूपी एसटीएफ और दिल्ली स्पेशल सेल ने गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में दो शातिरों को मार गिराया। इनकी पहचान रोहतक निवासी रविंद्र और सोनीपत निवासी अरुण के रूप में हुई है।

इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से दो पिस्टल बरामद हुई हैं। ये लोग गोल्डी बरार गैंग के सदस्य थे। आरोप है कि इन्होंने 12 सितंबर को दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की थी।