Advertisement Carousel

कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर शानदार रिलीज, इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म…

नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म में एक्टर फिर से अपने धाकड़ अंदाज में लौट गए हैं. मेकर्स ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर फिल्म का शानदार ट्रेलर शेयर किया है। बता दें कि होम्बले फिल्म्स ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है।

फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए होम्बले फिल्म्स ने कैप्शन में लिखा- “कुछ कहानियाँ सिर्फ बताई नहीं जातीं, जी कही जाती हैं। के हिंदी ट्रेलर का अनावरण करते हुए गर्व महसूस हो रहा है, एक ऐसी फिल्म जहां लोकगीत, आस्था और रोष टकराते हैं।

फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1 साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म कांताराका प्रीक्वल है। ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा सप्तमी गौड़ा किशोर और मानसी सुधीर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अपकमिंग फिल्म में गुलशन देवैया और रुक्मिणी वसंत भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म दशहरा के मौके पर 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।