Advertisement Carousel

चंडीगढ़ के एक व्यवसायी से शादी करने वाली हैं एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अक्सर, एक-दूसरे को कई साल से जानते हैं दोनों…

नई दिल्ली। एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्टर थलापति विजय और उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें उड़ रही थीं. हालांकि अब एक खबर लोगों को हैरान कर रही हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि तृषा कृष्णन एक व्यवसायी से शादी करने वाली हैं।

चंडीगढ़ के व्यवसायी से करने वाली हैं शादी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तृषा कृष्णन के माता-पिता चंडीगढ़ के एक व्यवसायी के साथ उनकी नई शादी के लिए राजी हो गए हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं किया गया है। लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद से चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है। खबर तो ये भी है कि दोनों परिवार कथित तौर पर कई साल से एक-दूसरे को जानते हैं।

शादी को लेकर अभिनेत्री ने क्या कहा था?

बता दें कि तृषा कृष्णन ने हाल ही में शादी को लेकर अपनी राय रखी थी. बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा – अगर उन्हें सही व्यक्ति मिले तो वह शादी करने को तैयार हैं. हालांकि उन्हें लगता है कि अभी सही समय नहीं आया है। जहां तक उनके माता-पिता की बात है, तो एक्ट्रेस ने अभी तक चुप्पी साध रखी है. अभी तक तृषा कृष्णन न तो इन अफवाहों की पुष्टि की है और न ही खंडन किया है।