नई दिल्ली। भारत के डाक विभाग ने 15 अक्टूबर से अमरीका के लिए सभी श्रेणियों की अंतर्राष्ट्रीय डाक सेवाएं फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। इससे एमएसएमई और ई-कॉमर्स निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी। अंतर्राष्ट्रीय डाक सेवाओं को पहले 22 अगस्त को अमरीकी प्रशासन द्वारा जारी कार्यकारी आदेश के कारण निलंबित कर दिया गया था।
इंडिया पोस्ट के अनुसार, यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन के नए दिशा निर्देशों के तहत भारत से अमरीका भेजे जाने वाले डाक शिपमेंट पर घोषित खेप मूल्य के 50त्न की फ्लैट दर से सीमा शुल्क लगेगा। विभाग ने स्पष्ट किया कि कूरियर या वाणिज्यिक खेपों के विपरीत, डाक वस्तुओं पर अतिरिक्त आधार या उत्पाद-विशिष्ट शुल्क नहीं लगाया जाएगा।









