बिलासपुर। मस्तूरी ब्लॉक के रहटाटोर प्राथमिक स्कूल में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने स्कूल के किचन में चिकन और शराब पार्टी कर दी। नशे में धुत हेडमास्टर राजेश्वर मरावी और शिक्षक मनोज नेताम ने बच्चों के सामने गाली-गलौज की, जिससे डरकर बच्चे घर भाग गए।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर जांच हुई। जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया, जबकि अतिथि हेडमास्टर गोपीलाल मार्शल पर अभी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बीईओ पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है।










