Advertisement Carousel

मधुमक्खियों से बचने डबरी में कूदे पिता-पुत्र, डूबकर हो गई मौत…

जगदलपुर। करपावंड ब्लाक के छिंदगांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार छिंदगांव में ग्रामीण खेती- किसानी के काम के लिए गए हुए थे। इस बीच उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। कुछ ग्रामीण दूर थे तो वे भाग खड़े हुए।

जबकि भुवनेश्वर पटेल व उनका पुत्र विनोद मधुमक्खियों के चपेट में आ गए। इनसे बचने के लिए दोनों पिता पुत्र भागते हुए नजदीक के एक डबरी में कूद गए।

यहां पर भी मधुमक्खियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। वे डूबने लगे। यहां पर उनका संतुलन बिगड़ गया और वे डूबने लगे। जानकारी मिलने पर पुलिस ने इन दोनों का शव बाहर निकाला।