नई दिल्ली। भारतीय टीम के युवा स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर आईपीएल के आगामी सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए दिख सकते हैं। रिपोर्ट के तहत, पांच बार की पूर्व चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स फ्रेंचाइजी सुंदर को गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड कर सकती है।
इसके लिए चेन्नई की टीम सुंदर को अच्छा पैसा देने के लिए भी तैयार है। सुंदर को अभी गुजरात से 3.20 करोड़ रुपए मिलते हैं। पिछले सीजन सुंदर ने गुजरात के लिए छह मैच खेले थे और 133 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी चटकाए।










