CG Morning News : मुख्यमंत्री साय आज बस्तर जिला का दौरा करेंगे. दोपहर 12 बजे बस्तर जाएंगे. ग्राम फरसागुड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप के निवास जाएंगे. केदार कश्यप की माता के निधन पर श्रद्धांजलि देंगे. मुख्यमंत्री साय परिजनों से मुलाकात करेंगे और ढांढस बाधेंगे. दोपहर 2.30 बजे बस्तर से रायपुर लौट आएंगे.
राजकीय सम्मान के साथ विनोद कुमार शुक्ल का अंतिम संस्कार आज
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का मंगलवार को निधन हो गया. राजकीय सम्मान के साथ आज 11 बजे मारवाड़ी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा. बता दें कि बीते दिन 4:58 मिनट पर विनोद कुमार शुक्ल ने अंतिम सांस ली.
सांसद खेल महोत्सव के मेगा फाइनल का आज दूसरा दिन
सांसद खेल महोत्सव के मेगा फाइनल का आज दूसरा दिन है. आज सांसद मनोज तिवारी खेल महोत्सव में शामिल होंगे. नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेल महोत्सव का आयोजन होगा. CM साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल साथ मौजूद रहेंगे. दोपहर 2 बजे सांसद मनोज तिवारी रायपुर आएंगे. कल यानी 25 दिसंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में खेल महोत्सव का समापन होगा. प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रूप से जुड़कर संबोधन करेंगे. कुश्ती, खो खो, शतरंज जैसी अनेक 13 खेल विधाओं का आयोजन होगा.
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब करेंगे प्रेसवार्ता
छत्तीसगढ़ में जनादेश परब के तहत आज मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पेश विभागीय रिपोर्ट कार्ड करेंगे. तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार व कौशल विकास विभाग की उपलब्धियां बताएंगे. दोपहर 12.30 बजे संवाद कार्यालय में करेंगे प्रेसवार्ता करेंगे. इस दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.











