कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में दो दिन का अवकाश, 6 अक्टूबर से फिर शुरू होगा सफर, सोनिया गांधी होंगी साथ
बेंगलुरू। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) कर्नाटक में प्रवेश कर चुकी है।
3 अक्टूबर को राहुल ने विभिन्न धर्मस्थलों का दौरा किया। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान मैसूर में सुत्तूर मठ (Suttur Math) के दर्शन किए और श्री शिवरात्रि देशिकेंद्र स्वामीजी का आशीर्वाद लिया।
कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया। ट्वीट में लिखा, श्री @RahulGandhi ने मैसूर के सुत्तूर मठ का दौरा किया और श्री शिवरात्रि देशिकेंद्र स्वामीजी का आशीर्वाद लिया।
श्री शिवरात्रि देशिकेंद्र महास्वामीजी सुत्तूर मठ के 24वें पुजारी हैं। यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी राहुल गांधी के साथ थे। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के कर्नाटक चरण के दौरान मैसूर में मस्जिद-ए-आज़म Masjid-e-Azam Mysore में राहुल का दौरा किया और मठ के बाद सेंट फिलोमेना चर्च St. Philomena’s Church गए।
धर्मस्थलों में जोरदार स्वागत, टि्वट
कर दिया देशवासियों को संदेश
यहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से कई तस्वीरें ट्वीट की गईं। इसमें मंदिर, मस्जिद और चर्च में राहुल को दिखाया गया है।
साथ ही कैप्शन में लिखा गया तोड़ दो नफ़रत की दीवारें, आओ मिलकर कल संवारे। इससे पहले राहुल गांधी मैसूर के 1000 साल पुराने सुत्तूर मठ भी पहुंचे थे।
भारत जोड़ो यात्रा का 3 अक्टूबर को 25 वां दिन था। राहुल गांधी सुबह मस्जिद और चर्च पहुंचे। यहां पर राहुल गांधी के साथ लोगों ने तस्वीरें खिंचवाईं और उनका स्वागत किया। कांग्रेस ने राहुल की अलग-अलग तस्वीरें पोस्ट कर लिखा- मिटे नफरत, चारो तरफ हो प्यार का बोलबाला यही संदेश हमारा। एक दिन पहले राहुल गांधी ने मैसूर के प्रसिद्ध मठ के दर्शन भी किए थे।
अपने ट्वीट में उन्होंने यह भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को कोई नहीं रोक सकता, यहां तक कि बारिश भी नहीं। उन्होंने लिखा कि भारत को एकजुट करने से हमें कोई नहीं रोक सकता, भारत की आवाज उठाने से हमें कोई नहीं रोक सकता। कन्याकुमारी से कश्मीर जाएंगे, भारत जोड़ी यात्रा को कोई नहीं रोक सकता।
सोनिया के बाद प्रियंका भी जाएंगी राहुल की यात्रा में, कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार!
पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी शिरकत करेंगी। हालांकि प्रियंका गांधी कब शिरकत करेंगी, इसकी कोई तारीख अभी से तय नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक जबकि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार से भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत करेंगी।
कांग्रेस ने अगले साल होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इस संबंध में पार्टी के आला नेताओं की बैठक शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कर्नाटक में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस भी आयोजित है।
जबकि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार से भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत करेंगी। अनुमान है कि जल्द ही प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में शामिल होंगी।
सोनिया गांधी पहुंची कर्नाटक
कांग्रेस वैसे तो केरल से लेकर जम्मू-कश्मीर तक तमाम मुद्दों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन कर रही है। इस यात्रा का पहला पड़ाव केरल पूरा हो चुका है।
अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चुनावी राज्य कर्नाटक में पहुंच चुकी है। जानकारी के मुताबिक पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार से कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा होंगी। सोनिया गांधी कर्नाटक पहुंच चुकी हैं।
पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी गुरुवार और शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सड़क पर उतरेंगी और शुक्रवार को राहुल गांधी कर्नाटक में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।
पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि कर्नाटक के नेताओं को इसी भारत यात्रा के दौरान अगले साल होने वाले चुनाव की पूरी कमान भी सौंपी जाएगी।
तय योजना के मुताबिक कद्दावर नेताओं को न सिर्फ जिम्मेदारियां दी जाएंगी बल्कि उदयपुर चिंतन शिविर के दौरान बनाई गई कार्ययोजना के अनुरूप ही ब्लॉक और ग्रामीण स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए चुनावी बिसात भी बिछाई जाएगी।
पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी शिरकत करेंगी। हालांकि प्रियंका गांधी कब शिरकत करेंगी, इसकी कोई तारीख अभी से तय नहीं है।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक प्रियंका गांधी कर्नाटक में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही शामिल होंगी। कांग्रेस की रणनीति बनाने वालों में शामिल एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि कर्नाटक में अगले साल चुनाव होना है, ऐसे में प्रियंका गांधी सोनिया गांधी और राहुल गांधी की कर्नाटक में मौजूदगी चुनावों को मजबूत ही करेगी।
इसलिए अभी तक की तय योजना के मुताबिक प्रियंका गांधी कर्नाटक में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शामिल होंगी।
कर्नाटक चुनावों को लेकर रूपरेखा तैयार
पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि पिछले सप्ताह दिल्ली में हुई एक बैठक में कर्नाटक चुनावों को लेकर पूरी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है।
इस संबंध में कर्नाटक कांग्रेस से जुड़े नेता जल्द ही अपनी पूरी कार्य योजना को अमलीजामा पहनाना भी शुरू कर देंगे और उसकी पूरी रिपोर्ट दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय को भी भेजेंगे।
कर्नाटक कांग्रेस से जुड़े नेता आरडी राजा कहते हैं, चूंकि राहुल गांधी इस वक्त कर्नाटक में हैं और अगले कुछ दिनों तक कर्नाटक ने ही पदयात्रा करते हुए अगले राज्यों की ओर जाएंगे। ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कर्नाटक में रहना आने वाले चुनावों के नजरिए से पार्टी को मजबूत करने जैसा होगा।
पार्टी नेताओं का भी मानना है कि राहुल गांधी की शुरू हुई इस भारत जोड़ो पदयात्रा में कर्नाटक पहला राज्य है, जहां पर अगले साल चुनाव होने हैं।
इसलिए रणनीतिक तौर पर राहुल गांधी के साथ पार्टी के बड़े नेताओं का राज्य में अभी से चुनावी अभियान के तौर पर शामिल होना विपक्षियों को कमजोर करने की पहली कड़ी होगी।













