Vishnu deo sai Republic day: रायपुर: अन्य राज्यों की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी गणतंत्र दिवस की धूम देखी जा रही है (Republic day 2026)। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में तिरंगा झंडा फहराकर परेड की सलामी ली। (Vishnu deo sai live) परेड की सलामी लेने के बाद सीएम साय ने जनता को संबोधित किया। वहीं राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इतना ही नहीं जगदलपुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, अंबिकापुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और दुर्ग में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े आयोजन किए गए, वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकी
गणतंत्र दिवस समारोह में परेड निष्क्रमण की कार्यवाही और इसके पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी. प्रातः 10.20 बजे शासकीय विभागों की झांकी निकाली जाएगाी. इसके पश्चात प्रातः 10.57 बजे जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा तथा 11.15 बजे कार्यक्रम का समापन होगा. समारोह में विभागों द्वारा आकर्षक झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा. स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी. शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सम्मानित करेंगे.