Advertisement Carousel

Transfer Breaking : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 67 पुलिसकर्मियों हुए इधर से उधर, SP ने जारी किया आदेश

Transfer Breaking : गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। ​जिले की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। लंबे समय से एक ही थाने में जमें पुलिसकर्मियों फेरबदल किया गया है। एसपी ने ऐसे सभी अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला कर दिया है, जिनकी एक ही स्थान पर तैनाती 3 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी थी। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने 67 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, तबादला सूची में 3 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक और 3 सहायक उप निरीक्षक सहित कुल 67 पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को नए पदस्थापना स्थल पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग में यह बदलाव रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा होने के साथ-साथ प्रशासनिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय तक एक ही स्थान पर रहने से स्थानीय स्तर पर बनने वाले समीकरणों को तोड़ने और पुलिसिंग में नई ऊर्जा भरने के लिए यह सर्जरी की गई है। तबादला सूची में आरक्षक, प्रधान आरक्षक और अन्य संवर्ग के कर्मचारी शामिल हैं।

देखें लिस्ट