बालोद। जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के गुंडरदेही नगर में होर्डिंग पर पोस्टर लगाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, युवक होर्डिंग पर पोस्टर लगा रहा था, तभी वह ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया।करंट लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। इसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान महाजीत (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के भोपाल का रहने वाला है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।









