Advertisement Carousel

CG Morning News : शिवरीनारायण जाएंगे CM साय, रायपुर निगम की विशेष सामान्य सभा आज, PTRSU में NSUI करेगी एकदिवसीय भूख हड़ताल… पढ़ें और भी खबरें

CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण जाएंगे. दोपहर 1 बजे वह ग्राम तेंदुवाधाम जाएंगे. जहां वे जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्री राम कथा के शुभारंभ से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. रात 9 बजे रायपुर सीएम हाउस वापस आएंगे.

रायपुर निगम की सामान्य सभा की विशेष बैठक आज

रायपुर. नगर निगम की विशेष सामान्य सभा सोमवार को सुबह 11 बजे निगम मुख्यालय में होगी. बैठक में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता कार्यक्रमों पर चर्चा होगी. वहीं विपक्ष शहर की समस्याओं को लेकर सवाल उठाने की तैयारी में है. नगर निगम के अनुसार सभा में महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा.

PTRSU में NSUI करेगी एकदिवसीय भूख हड़ताल

रायपुर. राजधानी के पं. रविशंकर यूनिवर्सिटी में आज एनएसयूआई बड़े प्रदर्शन करने जा रही है. यहां RSS-ABVP के कार्यक्रमों के विरोध के साथ पानी, फीस, पारदर्शी परिणाम जैसे मुद्दों को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ता हड़ताल करेंगे. आज दोपहर डेढ़ बजे यूनिवर्सिटी कैफे में हड़ताल किया जाएगा.

रायपुर में बोर खनन पर लगी रोक

रायपुर. रायपुर जिले में पेयजल संकट से निपटने के लिए बोर खनन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने 15 जुलाई तक पूरे जिले को 15 जुलाई तक के लिए जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है, ताकि उपलब्ध जल स्रोतों का संरक्षण किया जा सके और लोगों को पर्याप्त पीने का पानी मिल सके.

जगद्गुरु रामभद्राचार्य सुनाएंगे श्रीराम कथा

जांजगीर-चांपा. 27 अप्रैल से 5 मई 2026 तक शिवरीनारायण में 9 दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा. यह तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा. कथा का वाचन प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और भक्ति के संदेशों से जुड़ सकेंगे.