Advertisement Carousel

Class 10th Toppers : अफसर बनना चाहती है टॉपर संध्या, रिया ने कहा – डॉक्टर बनकर करुंगी समाज की सेवा, जानिए टॉपरों के सफलता के राज…

Chhattisgarh Class 10th Result : महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं। 10वीं में तीन छात्रों ने टॉप टेन में पहला स्थान प्राप्त किया है, इनमें संध्या नायक, परीरानी प्रधान और अंशुल शर्मा शामिल हैं। तीनों को 594 अंक मिले हैं। लल्लूराम डॉट कॉम ने टॉपरों से खास बातचीत की है। पढ़िए टॉपरों ने क्या कहा।

कक्षा 10वीं की टॉपर संध्या नायक एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की छात्रा है। उन्होंने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। संध्या नायक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। संध्या ने बताया, मेरे रिजल्ट से परिवार और टीचर सभी बहुत खुश हैं। लगातार बधाई के लिए फोन भी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह डिप्टी कमिश्नर बनना चाहती है। इसके लिए 12वीं के बाद CGPSC की तैयारी करेगी।

रोज दो-तीन घंटे पढ़ाई करती थी संध्या
संध्या ने बताया कि मम्मी हाउस वाइफ है। पापा और दादा किसानी करते हैं। वह रोज दो-तीन घंटे पढ़ाई करती थी। साथ ही घर के काम में मां का हाथ भी बटाती थी। उन्होंने बताया कि उनकी रुचि मैथ्स में है और वह आगे मैथ्स लेकर पढ़ाई करेगी।