Advertisement Carousel

IPL 2026: रायपुर में कल RCB और KKR की होगी भिड़ंत, 13 साल पहले भी ये खिलाड़ी था स्क्वाड का हिस्सा, जानिए कितनी बदल गई टीम

RCB vs KKR IPL 2026: आईपीएल के मौजुदा सीजन में शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस सीजन में अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है। बीते रविवार यहां खेले गए सीजन के सबसे रोमांचक मुकाबले में RCB ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया था। अब इसी मैदान पर 13 मई को RCB का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होने वाला है, जिसे लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह मुकाबला ऐतिहासिक है क्योंकि KKR की टीम पूरे 13 साल बाद रायपुर के इस मैदान पर कदम रखेगी।

यादें 2013 की: जब KKR को दिल्ली से मिली थी शिकस्त

आखिरी बार KKR ने 1 मई 2013 को रायपुर में अपना पिछला मुकाबला खेला था। उस वक्त टीम के कप्तान गौतम गंभीर थे और सामने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की चुनौती थी। उस मैच में दिल्ली ने कोलकाता को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। तब से लेकर अब तक KKR की टीम काफी बदल चुकी है।

तब गंभीर के हाथों में थी KKR की कमान

13 साल पहले जहाँ गौतम गंभीर टीम के कप्तान थे, वहीं इस बार टीम की कमान अनुभवी अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी। टीम के नेतृत्व में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिलचस्प बात यह है कि 2013 में टीम को लीड करने वाले गंभीर अब टीम इंडिया के हेड कोच है।

13 साल बाद रायपुर के मैदान पर उतरेगा KKR का ये खिलाड़ी

अगर 2013 और 2026 के स्क्वाड की तुलना करें, तो बदलाव चौंकाने वाले हैं। पूरी टीम में केवल सुनील नरेन ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो 2013 के उस मैच में भी अंतिम एकादश का हिस्सा थे और कल भी मैदान पर उतरेंगे। 2013 की टीम के दिग्गज जैसे जैक कैलिस, ब्रेट ली और यूसुफ पठान अब सन्यास ले चुके हैं, और उनकी जगह अब रिंकू सिंह और कैमरुन ग्रीन जैसे सितारों ने ले ली है।

13 साल पहले दिल्ली के खिलाफ ऐसी थी KKR की प्लेइंग 11
मनविंदर बिस्ला
गौतम गंभीर
यूसुफ़ पठान
जैक्स कैलिस
इयोन मोर्गन
देबब्रत दास
रजत भाटिया
सुमित नरवाल
ब्रेट ली
सुनील नरेन
लक्ष्मीपति बालाजी