Advertisement Carousel

CG Accident News : शराब से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने गाय को रौंदा, नशे में धुत चालक पर फूटा लोगों का गुस्सा

CG Accident News : खैरागढ़. गंडई-छुईखदान मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया.नर्मदा के पास शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर जा रही एक गाय को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय ट्रक के नीचे बुरी तरह दब गई और मौके पर तड़पती रही.

CG Accident News : घटनास्थल पर तनाव की स्थिति

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. लोगों का आरोप है कि ट्रक सरकारी शराब से लदा हुआ था और चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था. हादसे के बाद चालक को लेकर लोगों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली. घटना के बाद कुछ देर तक मुख्य मार्ग पर तनाव की स्थिति बन गई.

नहीं हुआ ड्रिंक एंड ड्राइव का केस

थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि ट्रक चालक का ब्रेथ एनालाइज़र मशीन अल्कोहल 12 mg/100 ml था, जो कानूनी सीमा से नीचे माना जाता है. इसलिए ड्रिंक एंड ड्राइव का केस नहीं किया गया है, लेकिन लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने पर मामला दर्ज किया गया है.