Advertisement Carousel

CG Morning News : दो दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री शाह… CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… बढती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन जारी… पढ़ें और भी खबरें

CG Morning News : रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जारी कार्यक्रम के अनुसार, वह आज सुबह 10:30 बजे पीटीएस माना में डायल 112 की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12:30 बजे नेतानार बस्तर में जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ करेंगे. दोपहर डेढ़ बजे जगदलपुर अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे. दोपहर ढाई बजे बादल अकादमी में शहीदों के परिजनों, सुरक्षाबलों, नक्सल पीड़ितों और समाज प्रमुखों से मुलाकात और चर्चा करेंगे. इसके बाद गृहमंत्री शाह शाम 4 बजे बस्तर के विकास पर प्रेजेंटेशन देखेंगे. शाम 5:45 बजे बस्तर भाजपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. लगभग शाम सात बजे बस्तर के संग लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. वह जगदलुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे.

विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल CM साय
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ कई आयोजनों में मौजूद रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे अपने निवास से नवा रायपुर स्थित मेफेयर रिजॉर्ट के लिए रवाना होंगे. इसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे माना पीटीएस में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री बस्तर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री बस्तर के नेतानार में जन सुविधा केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 1:30 बजे जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. वहीं दोपहर ढाई बजे बादल अकादमी में मुलाकात और चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. शाम 4 बजे बस्तर के विकास कार्यों का प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवलोकन करेंगे. मुख्यमंत्री शाम पौने 6 बजे बस्तर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. इसके बाद शाम 7 बजे “बस्तर के संग” लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम जगदलपुर में निर्धारित है.

बढती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन जारी
रायपुर. बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन जारी है. कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आज किराना दुकानों में पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे और महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. कांग्रेस की ओर से आम लोगों की प्रतिक्रिया का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर भी साझा किया जाएगा.

रायपुर में आज लगेगा समस्या निवारण शिविर
रायपुर. राजधानी में सोमवार (18 मई) को महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन में जोन 05 अंतर्गत वार्डों का सुशासन तिहार के तहत जन समस्या निवारण शिविर लगेगा. दोपहर 11 से 01 बजे तक समस्या, सुझाव से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे. शिविर में नगर निगम के अलावा सीएसईबी, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग सहित लगभग 20 विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे.