Advertisement Carousel

CG Morning News : पद्म विभूषण तीजनबाई एम्स में भर्ती… केंद्रीय कैबिनेट के सार्थक PDS फेज-2 निर्णय का CM साय ने किया स्वागत… मीसाबंदियों के प्रतिभाओं को पेंशन देकर सरकारी खजाना लुटा रहे : PCC… 2 दिन बंद रहेगा जंगल सफारी… पढ़ें और भी खबरें

CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सार्थक-पीडीएस फेज-2 के लिए 25, 530 करोड़ रुपए की मंजूरी का स्वागत करते हुए इसे गरीब कल्याण, खाद्य सुरक्षा और सुशासन की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय बताया है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, यह निर्णय सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को तकनीक आधारित, अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार गरीबों तक योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. सार्थक-पीडीएस फेज-2 के माध्यम से एआई-इनेबल्ड लाभार्थी रजिस्ट्री, जीपीएस ट्रैकिंग, क्यूआर कोड टैगिंग, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और आधुनिक सप्लाई चेन प्रबंधन जैसी व्यवस्थाओं से राशन वितरण प्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी. इससे पात्र हितग्राहियों तक सस्ते अनाज और खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचेगा.

दो दिन बंद रहेगा जंगल सफारी
रायपुर. नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी आने वालों के लिए जरूरी खबर है. भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जंगल सफारी आज और कल दो दिन बंद रहेगी. लगातार बढ़ते तापमान के कारण पर्यटकों की संख्या में कमी आई है, जिसके चलते जंगल सफारी प्रबंधन ने यह फैसला लिया है.

बकरीद पर अलर्ट मोड में रायपुर निगम
रायपुर. बकरीद के मौके पर रायपुर नगर निगम अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए हैं. ईद-उल-जुहा के अवसर पर मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी. प्रमुख मस्जिदों में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जाएगा, साथ ही पेयजल और स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं. ईदगाह भाठा, मौदहापारा और छोटापारा समेत प्रमुख इलाकों में सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष फोकस रखा गया है.

मीसाबंदियों के प्रतिभाओं को पेंशन देकर सरकारी खजाना लुटा रहे : PCC
रायपुर. मीसाबंदियों के प्रतिभाओं को पेंशन देने के फैसले पर कांग्रेस ने सवाल उठाए. पीसीसी प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने पूछा कि जब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रतिभाओं को पेंशन नहीं मिलती तो मीसाबंदियों के अभिभावकों को पेंशन देना कहां तक ​​उचित है. भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ को संघियों का चारागाह बनाया जा रहा है. सरकारी भंडार को संघ समर्थित मीसा बंदियों पर लुटाने के बाद सरकार अब उनकी प्रतिभाओं पर मेहरबानी दिखा रही है. क्या जनता की गाढ़ी कमाई भाजपा समर्थित लोगों पर खर्च करने के लिये है. पीसीसी प्रवक्ता ने कहा कि पंचायतों को बुनियादी सुविधाओं के लिए राशि नहीं दी जा रही है, नगरीय निकाय फंड की कमी से जूझ रहे हैं, अनियमित और संविदा कर्मचारी नौकरी से निकाले जा रहे हैं, बिजली के दाम बढ़ा दिए. हर वर्ग सरकार की वसूली नीति से परेशान है. वित्तीय संकट बताकर भाजपा सरकारी भंडार से अपने समर्थित लोगों को पाल रही है. कर्ज पर कर्ज ले रही सरकार कर्मचारियों को वेतन देने की स्थिति में नहीं है.

पद्म विभूषण तीजनबाई एम्स में भर्ती
रायपुर. छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोककलाकार एवं पद्मविभूषण सम्मान से सम्मानित तीजन बाई को गंभीर स्वास्थ्य समस्या के चलते अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया है. एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तीजनबाई को ट्रॉमा एवं इमरजेंसी विभाग में लाया गया. बाद में इन्हें मेडिकल इंटेसिव केयर यूनिट में इलाज के लिए शिफ्ट किया गया. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. मरीज का प्रारंभिक इलाज ट्रॉमा यूनिट में डॉ. नमन द्वारा किया गया. इसके बाद जनरल मेडिसिन में प्रो. डॉ. प्रीतम वासनिक की देखरेख में उन्हें भर्ती किया गया है. अभी मेडिकल इंटेसिव केयर यूनिट में मेडिसिन विभाग से डॉ. प्रणिता, पल्मोनरी मेडिसिन से डॉ. रंगनाथन एवं किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम उनके इलाज के लिए गठित चिकित्सकीय दल में शामिल हैं. एम्स के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. अशोक जिंदल (रिटायर्ड) ने कहा कि एम्स का क्रिटिकल केयर यूनिट आधुनिक सुविधाओं से लैस है. तीजनबाई की स्थिति को नियंत्रित करने में चिकित्सकीय दल स्थापित हुआ है.