Advertisement Carousel

CG Morning News : CM साय आज सुशासन तिहार में होंगे शामिल… रसोई गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन… भारत भाग्यविधाता फिल्म की रायपुर में होगी पहली स्क्रीनिंग… पढ़ें और भी खबरें

CG Morning News : रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार 2026 के तहत विभिन्न जिलों का दौरा कर सकते हैं. किसी भी गांव में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतर सकता है. इस दौरान मुख्यमंत्री जन समस्या निवारण शिविर में शामिल होकर जनता से योजनाओं का फीडबैक लेंगे. साथ ही समीक्षा बैठक भी करेंगे. इसके बाद शाम 5 बजे रायपुर के जोरा मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे.

रसोई गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
रायपुर. रायपुर में आज रसोई गैस के दाम बढ़ने को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी. वीआईपी चौक स्थित इंडियन ऑयल कार्यालय के सामने शाम 4 बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा.

भारत भाग्यविधाता फिल्म की आज रायपुर में होगी पहली स्क्रीनिंग
रायपुर. फिल्म भारत भाग्यविधाता की आज रायपुर में पहली स्क्रीनिंग होने जा रही है. फिल्म की पहली स्क्रीनिंग में अभिनेत्री कंगना रनौत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे. यह फिल्म मुंबई आतंकी हमले के बाद स्वास्थ्य, सुरक्षा कर्मचारियों की बहादुरी पर आधारित है.