Advertisement Carousel

Kangana Ranaut In Raipur : एक्ट्रेस कंगना पहुंची रायपुर, फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की पहली स्क्रीनिंग में होंगी शामिल, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

Kangana Ranaut In Raipur : रायपुर. फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की पहली स्क्रीनिंग में शामिल होंने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत आज रायपुर पहुंची. स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पद्मश्री और विधायक अनुज शर्मा, महापौर मीनल चौबे समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक्ट्रेस का स्वागत किया.

जोरा द मॉल में फिल्म भारत भाग्य विधाता की पहली स्क्रीनिंग होगी. इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत अन्य भाजपा नेता भी शामिल होंगे. फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे और मीडिया एवं दर्शकों से बातचीत करेंगे.

बता दें कि यह फिल्म मुंबई आतंकी 26/11 हमले के बाद स्वास्थ्य, सुरक्षा कर्मचारियों की बहादुरी को दर्शाती है. शहर में इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है. फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत के के दिग्गज एक ही मंच पर नजर आने वाले हैं.