Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को दीवाली की शुभकामनाओं के साथ भिजवाई मिठाईयां

राज्यपाल और समस्त छत्तीसगढ़वासियों को भी दी दीपपर्व की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के शहीदों के परिजनों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से सभी शहीदों के परिजनों को दीपावली का शुभकामना पत्र और मिठाईयां भेजी हैं, जिसे संबंधित जिलों के उप पुलिस अधीक्षक रेंक के अधिकारी शहीदों के परिजनों को ससम्मान भेंट करेंगे।

राज्यपाल को दीपावली और

राज्योत्सव की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल अनुसुईया उइके को दीपावली पर्व और राज्य स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने राज्यपाल को दीपावली और राज्योत्सव का शुभकामना पत्र और उपहार भेजे हैं।

प्रदेशवासियों को दी धनतेरस

की बधाई और शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने धनतेरस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि धनतेरस से दीपावली पर्व की शुरूआत हो जाती है। इस दिन धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।

बघेल ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि धनतेरस का त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और आरोग्य लेकर आए।

साथ ही उन्होंने अपील की है कि इस दीवाली हमारे कुम्हारों, शिल्पकारों जैसे हुनरमंदों और महिला समूहों, छोटे व्यवसायियों से दीये, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीद कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें। सभी खुश रहें, स्वस्थ रहें और खुशियां बांटे।