रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के न्यायालय परिसर में एक फर्जी वकील पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। आरोपी वकील की वेशभूषा में कोर्ट पहुंचा था और एक क्लाइंट का काम कराने का दावा कर लोगों को अपने झांसे में लेने की कोशिश कर रहा था। हालांकि उसकी गतिविधियों पर मौजूद अधिवक्ताओं को संदेह हुआ, जिसके बाद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
CG Crime News: रायपुर कोर्ट में फर्जी वकील का भंडाफोड़, कई आधार कार्ड और संदिग्ध दस्तावेज बरामद, बड़े गिरोह की आशंका











