उत्तर प्रदेश : राजधानी लखनऊ में हुए दर्दनाक कोचिंग सेंटर अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अलीगंज इलाके में स्थित एक व्यावसायिक भवन में लगी भीषण आग में 15 लोगों की जान चली गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इमारत में आग से बचाव के जरूरी इंतजाम नहीं थे, जिसके कारण अंदर मौजूद लोगों के पास सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता नहीं बचा। घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच विशेष जांच दल यानी SIT को सौंप दी है।
कोचिंग सेंटर अग्निकांड ने खोली बड़ी लापरवाही की पोल, 15 मौतों के बाद SIT करेगी हर पहलू की जांच










