रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने पात्र विवाहित महिलाओं को एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। प्रदेश की करीब 68 लाख 54 हजार लाभार्थी महिलाओं को अब योजना की 29वीं किस्त का इंतजार है। माना जा रहा है कि अगली किस्त 1 जुलाई को जारी हो सकती है, हालांकि राज्य सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त का इंतजार, जुलाई की शुरुआत में खाते में आ सकती है राशि











