रायपुर। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने गोंदिया और पुरी के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन जुलाई महीने में चार-चार फेरे लगाएगी, जिससे छत्तीसगढ़ सहित आसपास के राज्यों के यात्रियों को राहत मिलेगी।
CG Rath Yatra Special Train: जगन्नाथ रथयात्रा के लिए रेलवे का तोहफा, गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन










