बालोद। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां 851 तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। 10वीं, 12वीं पास से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर और विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स कर चुके उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।
10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ में 851 पदों पर निकली भर्ती, जानिए कब और कहां लगेगा रोजगार मेला












