रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश की संभावना जताते हुए कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट के पास बने सुस्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र का असर अब पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है, जिसके चलते तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर, कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी











