नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने जहां तकनीक की दुनिया में नई संभावनाएं खोली हैं, वहीं साइबर अपराधियों ने इसका खतरनाक इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है। इन दिनों AI वॉइस स्कैम तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें ठग किसी व्यक्ति की आवाज की हूबहू नकल कर उसके परिजनों या दोस्तों को फोन करते हैं और इमरजेंसी का बहाना बनाकर पैसे ऐंठ लेते हैं।
AI Voice Scam Alert: 3 सेकंड की आवाज से तैयार हो रहा जाल, ऐसे खाली हो रहे लोगों के बैंक खाते











